Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सांसद विधायक के मार्गदर्शन में नगर विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं-नीतू महेन्द्र यादव

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम्। नगरपालिका की महत्वाकांक्षी योजना नर्मदा लोक का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। कार्य शुरू करने से पूर्व आर्किटेक्ट (वास्तुकार) की टीम ने घाटों का बारीकि से निरीक्षण किया। घाट की संरचनात्मक स्थिरता की जांच की, पानी निकासी की जानकारी ली। टीम के निरीक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, उपयंत्री आयुषी रिछारिया उपस्थित थीं।

आर्किटेक्चर की टीम में प्रमुख वास्तुकार सचिन बारेकर, वास्तुकार समीर खान, स्ट्रेक्चरल इंजीनियर इनायत शामिल थी। जिन्होंने डिजाइन की व्यवहारयता, जल निकासी प्रणाली और मौजूदा घाट की संरचना का अवलोकन किया है। आर्किटेक्चर टीम  के सदस्य भारत के संसद भवन के निर्माण की टीम में शामिल थे।

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि हमारे वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सांसद विधायक के मार्गदर्शन में नगर विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। लगभग 20 करोड़ की लागत से नर्मदा लोक का निर्माण गोंदरीघाट से खर्राघाट तक होगा। उक्त कार्य तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण का कार्य शुरू हो चुका है। जिसमें सेठानीघाट और पर्यटन घाट शामिल हैं। सड़कें चौड़ी होंगी, पार्किंग स्थल बनेगा और श्रद्धालुओं के लिए अधिकतम सुविधा जुटाई जाएंगी।
एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किए जाएंगे। जिनमें नर्मदा के नाम से पार्क बनाए जाएंगे। सड़कों का नामकरण, जगह-जगह फव्वारें लगाना, दीवारों पर नर्मदा के संस्कृति और सभ्यता को दिखाने वाले चित्रों का निर्माण, नर्मदा किनारे के मंदिरों का विकास, संरक्षण के साथ जीर्णोद्धार किया जाना है।

 

About The Author

Leave a Reply