Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

बारिश पूर्व नगरपालिका का अभियान प्रारंभ बाजार क्षेत्र में चैंबर्स तोड़ चलाई जेसीबी, निकाला टनों से कचरा

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम्। नगरपालिका द्वारा बारिश पूर्व नगर के बड़े नाले नालियों की सफाई कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। सफाई अभियान में बाजार क्षेत्र में स्थित चेंबर्स को तोड़े गए साथ ही उसमें जमीं गाद को निकालकर बाहर किया गया। चैंबर्स तोड़ते ही भारी मात्रा में पालिथिन, प्लास्टिक और ईट पत्थर निकले। बाजार क्षेत्र में चल रहे सफाई अभियान की व्यापारियों द्वारा मुक्तकंठ से प्र्रशंसा की गई।

4 चैंबर्स तोड़कर निकाला कचरा

स्वच्छता उपनिरीक्षक संजय लुटारे ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर बाजार क्षेत्र में युद्ध स्तर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गुरूवार और शुक्रवार को चैंबर्स को जेसीबी की मदद से तोड़कर हटाया गया है। भारी मात्रा में कचरा, पालिथिन, प्लास्टिक के साथ ही ईंट पत्थर भी निकले हैं।  लुटारे ने बताया कि हलवाई चौक से लेकर लेंडिया बाजार मटन मार्केट तक यह विशेष सफाई अभियान चल रहा है। करीब 25 ट्राली कचरा निकला है। स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा।

नाले नालियों से हटाया अतिक्रमण

नाले नालियों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर भी नगरपालिका की टीम सक्रिय दिखी। उन्होंने पहले नाले नालियों से अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद वहां छोटी जेसीबी की मदद से नाले नालियों की सफाई अभियान प्रारंभ किया गया। बारिश पूर्व यह अभियान से बाजार क्षेत्र में जल भराव की समस्या का समाधान हो जाएगा।

नपाध्यक्ष और सीएमओ ने किया था निरीक्षण

नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा विगत दिनों बाजार क्षेत्र का भरी दोपहरी में निरीक्षण किया गया था। इसके बाद रणनीति बनाकर और व्यापारीगणों से चर्चा कर बाजार में सफाई अभियान चलाय गया।

सख्त निर्देश दिए गए हैं

नगरपालिका की स्वच्छता टीम और अतिक्रमण दल को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बारिश पूर्व नगर के समूचे छोटे बड़े नाले नालियों से अतिक्रमण हटाकर वहां स्वच्छता अभियान चलाया जाए। समस्त नागरिकगणों और व्यापारीगणों से आग्रह है कि वे नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।
हेमेश्वरी पटले
मुख्य नगरपालिका अधिकारी

स्वच्छता अभियान में सहयोग करें
समस्त व्यापारीगणों और नागरिकों से आग्रह है कि वे नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान में सहयोग करें। जिस किसी ने भी नाले नालियों पर निर्माण किए हैं वे तुरंत हटा लें जिससे कि नाले नालियों की सफाई सरलता से हो सके। साथ ही अपने दुकान, प्रतिष्ठान और घर के बाहर डस्टबिन अवश्य रखें कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में डालें। नाले नालियों में फैंकने से जलनिकासी अवरूद्ध होती है। नगरपालिका का स्वच्छता अभियान नगरहित में लगातार जारी रहेगा।

नीतू महेंद्र यादव
अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद

About The Author

Leave a Reply