Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

कायस्थ समाज मनाएगा भगवान चित्रगुप्त का  प्रकटोत्सव, होंगे पूजा पाठ, मातृशक्ति निकालेंगी शोभायात्रा चित्रगुप्त मंदिर में 4 मई को होंगे विशेष  आयोजन

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम। शहर में भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास से 4 मई को मनाया जाएगा । कायस्थ समाज के कुल देवता माने जाने वाले भगवान चित्रगुप्त का वैशाख सप्तमी को प्रकट हुए थे।  इसके चलते चित्रगुप्त घाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। वहीं भगवान का पूजा पाठ होगा और अनेक धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ज्योति अभय वर्मा मातृशक्ति जिला अध्यक्ष ओर कायस्थ समाज की पदाधिकारी प्रीती खरे , सुमन वर्मा और मंजू श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। भगवान चित्रगुप्त की पूजा पाठ से विद्या बुद्धि और आर्थिक उन्नति होती है । समाज में धार्मिक चेतना एकता को बढ़ावा मिलता है।

शोभा यात्रा में शामिल होंगे विशिष्ट जन

ज्योति वर्मा ने बताया कि 4 मई को प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर, चित्रगुप्त घाट से भगवान चित्रगुप्त की विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी।  शोभायात्रा में सांसद दर्शन सिंह चौधरी , सांसद माया नारोलिया , विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा , पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, समाज सेवी अमृत राजे पलिया सहित कायस्थ समाज की विशिष्टजन और अनेक श्रद्धालु शामिल होंगे। चित्रगुप्त घाट से शोभायात्रा शुरू होकर एकता चौक ,मोरछली चौक, इतवारा बाजार, हलवाई चौक , सराफा चौक, होली चौक होते हुए चित्रगुप्त घाट पहुंचेगी ।

 

About The Author

Leave a Reply