Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

‘दयाशंकर की डायरी’ ने दर्शकों को किया भावविभोर, सामाजिक संदेश ने छोड़ी अमिट छाप,बिंदेश्वरी सांस्कृतिक कला समिति की शानदार प्रस्तुति 

1 min read

इटारसी। कतिया समाज मंगल भवन, न्यू यार्ड, इंदिरा नगर, इटारसी में बिंदेश्वरी सांस्कृतिक कला समिति की ओर से ‘दयाशंकर की डायरी’ नाटक की सुंदर एवं प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई।

नाटक के मुख्य प्रबंधक अभिषेक सैनी ने बताया कि ‘दयाशंकर की डायरी’ नाटक का निर्देशन एवं प्रदर्शन मुकेश माढलेकर द्वारा किया गया। नाटक बहुत ही मार्गदर्शक एवं सामाजिक संदेश देने वाला रहा। नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे। दर्शकों ने नाटक का भरपूर आनंद लिया तथा प्रस्तुति की सराहना करते हुए बीच-बीच में खूब तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

नाटक की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि श्री दयाराम जी ढोके द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि का समाज के अध्यक्ष श्री के.पी. चौरे द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता मांधार्वे द्वारा ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश देते हुए गमले में तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष श्री के.पी. चौरे, पूर्व अध्यक्ष श्री प्रेमशंकर अग्निभोज तथा इटारसी नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी श्री पवन पालीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पवन पालीवाल द्वारा लाइट एवं साउंड का संचालन किया गया।

इसके अलावा कार्यक्रम में रामदयाल उमरिया, मनोहर गुजरे, रेवाराम सरवरे, मनोहर ढोके, रमेश चौरे, भैयालाल बिल्लौरे सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोहर गुजरे द्वारा किया गया। उन्होंने किशोर कुमार का गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम के वातावरण को और भी खुशनुमा बना दिया।

About The Author