Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय

1 min read

नर्मदापुरम। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार अतरिक्त जिला दंडाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट निरंतर क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं।

त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी तहसीलों में अधिकारियों द्वारा रावण दहन स्थल, नवदुर्गा पंडालों, विसर्जन स्थलों एवं कृत्रिम विसर्जन कुंडों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही मुख्य घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से होमगार्ड बल की भी तैनाती की गई है।

इसके अतिरिक्त अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च भी निकाला गया, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का संदेश आमजन तक पहुंचे। जिले के समस्त अनुविभागो में शांति समिति दशहरा आयोजन समिती आदि के साथ तहसीलस्तर पर बैठक आयोजित कर यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी कार्यक्रम शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न हों। जिले में आगामी सभी पर्वों के लिए सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

 

About The Author

Leave a Reply