कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने देर रात जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
1 min read
नर्मदापुरम । कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने रात्रि 9 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मेल वार्ड, पीडियाट्रिक्स वार्ड, ओटी, मैटरनिटी वार्ड, लेबर रूम, इमरजेंसी सहित पूरे अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने देर रात्रि तक अस्पताल में रुक कर मरीजों से बातचीत कर उनकी केस हिस्ट्री और उपचार की स्थिति की जानकारी ली तथा डॉक्टरों से उपचार के संबंध में आवश्यक चर्चा की। साथ ही, सीएमओ को अस्पताल परिसर में नाली सुधार कार्य के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।
Related posts:

नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री तिवारी का जन्मदिन मनाया, हुआ स्वागत-सम्मान
मध्य प्रदेश

बागलखेड़ी में शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया रहीं मु...
मध्य प्रदेश

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, 6 मोटरबोट और एक पनडुब्बी जब्त राजस्व, खनिज एवं पुलिस वि...
मध्य प्रदेश
