सार्वजनिक रोड पर मार्ग अवरुद्ध पर 02 प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
नर्मदापुरम। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार बाजार मे पेट्रोलिंग कर प्रतिष्ठान संचालको को विभिन्न माध्यम से सूचित किया जा रहा है कि आमजन के उपयोग मे लाये जाने वाले मार्ग पर दुकान की वस्तुए ( कूलर, फ्रिज स्टेंड एवं अन्य ) को रखकर अनाश्यक रूप से मार्ग अवरुद्ध न करें,यदि उक्त कृत्य किसी प्रतिष्ठान के संचालक के द्वरा किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियामानुसार विधिसंगत कार्यवाही की जावेगी ।
पूर्व मे भी पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान शिव फर्नीचर एवं अनिल बूट हाउस के विरुद्ध कार्यवाही की गयी थी। इसी कार्यवाही को जारी रखते हुये आज दिनांक 07/04/25 को थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा पैदल रोड पेट्रोलिंग की गयी, पेट्रोलिंग के दौरान महेश टीवी सेंटर एवं विजय इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालको द्वारा उक्त समझाइस को न मानते हुये सार्वजनिक रोड पर मार्ग अवरुद्ध कर जनसामान्य के यातायात के उपयोग मे लाये जाने वाले मार्ग पर कूलर बिक्री हेतु प्रचार – प्रसार के लिए कूलर रखकर व्यवधान उत्तपन किया । जिस पर महेश टीवी सेंटर एवं विजय इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालको के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है, प्रकरण मे शीघ्र ही चालान न्यायालय मे पेश किया जावेगा ।
