Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित

1 min read

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत नर्मदापुरम के रामानंद गार्डन में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बदलते समय के साथ कार्य पद्धति में बदलाव किया है, लेकिन अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं कुशभाऊ ठाकरे के जीवन से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के साथ समन्वय बनाकर भारत के हितों की रक्षा कर रहे हैं, जिससे हमें राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

प्रशिक्षण वर्ग में आठ सत्र, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ वंदे मातरम् गीत से हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने केंद्र सरकार की योजनाओं, जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कार्यपद्धति, पूर्व जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल ने संगठन विस्तार एवं प्रदेश मंत्री राजो मालवीय ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस के षष्टम सत्र में सोशल मीडिया एआई नमो एप और सरल एप विषय पर जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना ने संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने की। सप्तम सत्र में बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय पर पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत ने संबोधित किया। अष्टम सत्र को पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पारीक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धि विषय पर संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष नीतू यादव ने की। सत्र का समापन जन गण मन गीत के साथ किया गया। वर्ग का संचालन विशाल दीवान एवं आभार प्रशांत पालीवाल द्वारा किया गया। इस दौरान सत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक सीताशरण शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, संभागीय प्रभारी भरतसिंह राजपूत, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना एवं ज्योति चौरे, अखिलेश खंडेलवाल, वरिष्ठ नेता मनोहर बडानी, जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महालहा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, चंचल राजपूत,अमित तिवारी,सचिन तोमर, सुचित्रा यादव, संतोष मीणा,कमल राव चव्हाण, योगेन्द्र सोलंकी,सुन्दरम अग्रवाल, मनीष परदेशी, सुमित गौर, ऋषभ शुक्ला, दुर्गेश मिश्रा, वीरू पटवा, रहमान खान, सुमित मीणा, सागर संतोरे, केतन बरगले, विवेक मीणा, सुरेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author