Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भाजपा नेता पर पुलिसकर्मी व्दारा किये गये हमले के विरोध में भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन,

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं ग्राम पंचायत कुलामढ़ी (पथौड़ी) के सरपंच प्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल चौरे पर रामपुर गुर्रा थाने के प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह के व्दारा दिनांक 14 अप्रैल को प्राणघातक हमला किया गया जिसमें अनिल चौरे के सिर पर गंभीर चोट आई एवं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज जारी है। उक्त घटना के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों एवं सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को जिला अधीक्षक नर्मदापुरम को एक ज्ञापन सौंपा एवं प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह पर उचित कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, इटारसी नपा अध्यक्ष पंकज चौरे, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, नर्मदापुरम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल, विवेक गौर, रंढाल सरपंच खुशीलाल, आशीष सोलंकी भीलाखेड़ी, प्रेम नारायण चिरगानिया, दुलीचंद कीर तालनगरी, मदनमोहन पटेल बोरतलाई, धनराज बावरिया बांद्राभान अतुल साहू पांजरा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सरपंच संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

About The Author

Leave a Reply