NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

महायज्ञ एवं भागवत कथा का समापन,33 हजार भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया ।

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम। सांसद आदर्श ग्राम सांगाखेडाकला में श्री सीताराम महायज्ञ एवं भागवत कथा आयोजन में अंतिम दिवस करीब 33 हजार भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया । ईश्वर की कृपा एवं परम पूज्य संत रोटी वाले महाराज की प्रेरणा एवं सानिध्य में हुए यज्ञ में प्रथम दिवस कलश यात्रा में सांगाखेडाकलां से शुक्करवाडा तक करीब 20 किलोमीटर की यात्रा में 200 टेक्टर ट्राली, 200 मोटरसाइकिल, 60 फोरव्हीलर, 11 डी.जे.. सहित बडी संख्या में पैदल यात्री सहित करीब 5000 लोग उपस्थित रहे। जगह जगह कलश यात्रा का जलपान, माला, एवं पटाखे द्वारा स्वागत किया गया ।
महायज्ञ में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक ठा. विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी महाकाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष आकाश तिवारी, सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण पाराशर, मंडल अध्यक्ष विपिन यादव , सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा,पुष्पराज पटेल, पूर्व पार्षद अजय सैनी, पार्षद जीतू तिवारी, मिथलेस चतुर्वेदी, पूर्व सहकारी बैंक संचालक कुंअर सिंह यादव, जनपद उपाध्यक्ष लालचंद यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश तिवारी, एवं अन्य वरिष्ठजन पधारें । समस्त ग्रामवासी, समस्त क्षेत्रवासी, एवं वानरसेना के सहयोग से भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

About The Author

Leave a Reply