Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जिले के 22 हितग्राहियों को मिला मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान का लाभ उपचार के लिए को 08 लाख 95 हजार रूपए स्वीकृत

1 min read

नर्मदापुरम । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की स्वेच्छानुदान मद से उपचार के लिए जिले के 22 हितग्राहियों को कुल 08 लाख 95 हजार रूपए  की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  बनखेड़ी निवासी प्रवीण कुमार एवं नर्मदापुरम निवासी  विजय कामले को 15-15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार नर्मदापुरम निवासी अब्दुल हमीद खान सिवनी मालवा निवासी सुश्री अंजलि को 20-20 हजार रुपए, चांदौन निवासी शिवेंद्र कुमार को 25 हजार रुपए, पिपरिया निवासी विजय सिंह साहू, सिवनी मालवा निवासी श्रीमती कृष्णा बाई, नर्मदा पुरम निवासी बेबी ऑफ फायजा खान, सिवनी मालवा निवासी श्रीमती मंजू यदुवंशी, श्रीमती प्रेम बाई को, बनखेड़ी निवासी धन सिंह किरार एवं नर्मदापुरम निवासी श्रीमती दीप्ति तिलोतिया को 30-30 हजार रूपए, पिपरिया निवासी मनोज कुमार, नर्मदापुरम निवासी  ऋषभ तिवारी, नर्मदापुरम निवासी मनोज चौरसिया, माखननगर निवासी श्रीमती इशरत खान, मालनवाड़ा निवासी  उमाशंकर अहिरवार एवं नर्मदा पुरम निवासी श्रीमती सविता लोहारिया को 50-50 हजार रूपए, इटारसी निवासी  कंछेदी लाल चौरे को 65 हजार रूपए, सिवनी मालवा निवासी  दिनेश कुमार यादव, माखन नगर निवासी समर चौरे एवं पिपरिया निवासी कुमारी नमामि सिलावट को 75- 75 हजार रूपए रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

 

About The Author

Leave a Reply