NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

शालाओं में प्रवेशोत्सव : जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कर बढ़ाया उत्साह

1 min read

 नर्मदापुरम । जिले की सभी शासकीय शालाओं में स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा निःशुल्क पुस्तकें वितरित की गईं।

जिला परियोजना समन्वयक डॉ. राजेश जायसवाल ने बताया कि कलेक्टर सोनिया मीना एवं सीईओ जिला पंचायत श्री सुजान सिंह रावत के निर्देश पर जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सीएम राइज पवारखेड़ा में किया गया, जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे एवं राज्य शिक्षा केंद्र से ओआईसी माधवी मल्होत्रा तथा पीपुल्स संस्था से दीपा रघुवंशी शामिल हुईं।

विकासखंड सिवनी मालवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधायक प्रेमशंकर वर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल ने बच्चों की हौसला अफजाई की। विकासखंड नर्मदापुरम में शासकीय प्राथमिक शाला आईटीआई में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कार्यक्रम में भाग लिया। विकासखंड पिपरिया में स्थानीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी एवं नगरपालिका अध्यक्ष नीना नागपाल ने कार्यक्रम में शिरकत की। विकासखंड माखननगर के शासकीय मॉडल स्कूल में विधायक विजयपाल सिंह ने बच्चों एवं पालकों से मुलाकात कर पुस्तकें वितरित कीं। इसी प्रकार, अन्य विकासखंडों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अंत में, ओआईसी माधवी मल्होत्रा ने जिला शिक्षा केंद्र में समस्त अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परिणामों की समीक्षा प्रभारी एपीसी अकादमिक प्रदीप चौहान के साथ की गई। एफएलएन की विस्तृत रिपोर्ट एवं जानकारी निपुण प्रोफेशनल योगेश प्रताप सिंह द्वारा प्रदान की गई। साक्षरता सह समन्वयक सारिका शर्मा ने उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की जानकारी दी। एपीसी वित्त सुरेंद्र वासनिक, एपीसी जेंडर बलवंत राजपूत एवं एपीसी आरटीई विनोद केरकेट्टा ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट ओआईसी को प्रस्तुत की। ओआईसी ने जिला परियोजना समन्वयक डॉ. राजेश जायसवाल एवं पूरी टीम को उनके प्रयासों एवं राष्ट्रीय स्कॉच अवॉर्ड के लिए शुभकामनाएं दीं।

अंत में, एपीसी (ई & आर) नितिन दुबे ने बताया कि यह कार्यक्रम 4 अप्रैल तक प्रत्येक स्कूल में शासन के निर्देशानुसार एक महोत्सव की तरह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 2 अप्रैल को ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम किया जाना है। इसके लिए कलेक्टर ने पृथक आदेश जारी कर समस्त अधिकारियों की शालावार ड्यूटी लगाई है, जो एक प्रेरक की भूमिका में बच्चों से भेंट करेंगे। 3 अप्रैल को पालकों के खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा एवं 4 अप्रैल को ‘हार के आगे जीत है’ कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके लिए तैयारियां जिला परियोजना समन्वयक डॉ. राजेश जायसवाल की अध्यक्षता में युद्धस्तर पर की गई हैं।

About The Author

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.