NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल में नर्मदापुरम के पांच खिलाड़ी

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम। जहानाबाद बिहार में संपन्न हुई 46वी जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमालय हैंडबॉल अकादमी नर्मदापुरम के 5 खिलाड़ी जीत खरारे, सतीश मशराम, विकास सेन, लवकुश, चिराग ने मध्यप्रदेश से प्रतिनिधित्व किया। इस उपलब्धि पर समेरिटेन्स स्कूल के संचालक और मध्यप्रदेश हैंडबॉल एसोसियेशन के उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष शर्मा जी, प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा रावत, जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, सचिन खम्परिया, ऑस्कर एरिन मोजेस, विनोद कुमार साहू, विक्रांत खम्परिया, शिखा खम्परिया सहित सभी हैंडबॉल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।
मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने वाले खिलाड़ी हिमालय हैंडबॉल अकादमी नर्मदापुरम के ही है।

About The Author

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.