Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

दीपावली से पूर्व मिला नपा के अधिकारी और कर्मचारियों को वेतन

1 min read

नपाध्यक्ष और सीएमओ को मिठाई खिलाकर दिया धन्यवाद

नर्मदापुरम्। इस बार नगरपालिका के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों को दीपावली के त्यौहार से पहले वेतन मिलने से हर्षोल्लास है। दीपावली पर्व से पूर्व वेतन पाकर अधिकारी और कर्मचारियों ने नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के निवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया तथा कार्यालय में मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर लेखा अधिकारी देवेंद्र सिंह बघेल, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी, विशाल शर्मा, राजस्व हरिश गोस्वामी, समीर वाजपेई, एएसआई सुनील अवस्थी, अनंत सिंह राजपूत, अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत सहित स्वच्छतादूत उपस्थित रहे।
नपाध्यक्ष नीतू यादव ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातनी पर्व दीपावली एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। जिसे सभी को मिलजुलकर मनाया जाना चाहिए। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ खूब धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मनाएं।

स्वदेशी निर्मित वस्तु को बढ़वा दें: नपाध्यक्ष

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने समस्त नागरिकों से आव्हान किया कि स्वदेशी निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा दें। इससे स्थानीय दुकानदारों और व्यवसाइयों को लाभ होगा। दीपोत्सव पर्व हमारा त्यौहार है इसलिए हमारे देश के नागरिकों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की ही बाजार में खरीददारी करें। नपा द्वारा स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए एसएनजी ग्राउंड में लगे दीपावली त्यौहार को टेक्स फ्री कर दिया है। गुप्ता ग्राउंड में फटाखा बाजार और एसएनजी ग्राउंड में दीपावली का बाजार सज गया है।

 

About The Author

Leave a Reply