Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नर्मदापुरम जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी कार्यवाही में 01 पोकलेन मशीन एवं 03 डम्‍पर किए

1 min read

नर्मदापुरम । कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार नर्मदापुरम जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है।

राजस्व और खनिज विभाग ने 13 मार्च 2025 को तालाखेड़ी, सोहागपुर से 01 डम्पर (एमपी05जी8615) को मिट्टी खनिज के अवैध भंडारण में लिप्त पाया और उसे जप्त कर लिया। 17 मार्च 2025 को ग्राम चौतलाय, तहसील सिवनीमालवा से 01 पोकलेन मशीन और 01 डम्पर (एमपी05जी8584) को मुरूम खनिज के अवैध उत्खनन में लिप्त पाया गया और 01 अन्य डम्पर (एमपी38एच1277) को गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

उक्‍त कार्यवाहियों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम श्री दिवेश मरकाम, जिला खनि अधिकारी, तहसीलदार डोलरिया, नायब तहसीलदार सोहागपुर पिंकी चौहान, खनि निरीक्षक श्री कृष्‍णकांत सिंह परस्‍ते, प्र० खनि निरीक्षक हेमन्‍त राज, खनिज सिपाही और होमगार्ड बल मौजूद रहे।

जप्त वाहनों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें