Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

स्वावलंबी भारत अभियान की युवाओं ने की भारत माता की आरती

1 min read

संवाददाता शैलेश महलवार : स्वामी विवेकानंद युवा सप्ताह के दौरान स्वाबलंबी भारत अभियान के युवाओं ने सुभाष चौक पर भारत माता की संगीतमई आरती की l इस मौके पर प्रांत गौ रक्षा प्रमुख नीलेश अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदेशों पर चल कर देश युवा स्वयं के उद्योग स्थापित करें एवम कौशल आधारित व्यवसाय करें l उन्होंने कहा कि नगर एवम ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का व्यवसाय फलफूल रहा है l युवाओं के नशे से दूर रहना चाहिए l इस मौक़े पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री रघुवंशी ने कहा कि स्वाबलंबी भारत अभियान द्वारा आत्मनिर्भर एवम स्वाबलंबी बनने के लिए बेहतर जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं l

इस मौक़े पर स्वाबलंबी भारत अभियान के जिला टोली सदस्य परसराम दुबे ने स्वाबलंबी भारत अभियान एवम युवा आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला l अंत में तहसील संयोजक सुखजीत सिंह काके ने आभार व्यक्त किया l इस मौके पर विविध राष्ट्रवादी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे l

*रैली निकाल कर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश*

कार्यक्रम के दौरान गांधी चौक से एक वाहन रैली भी निकाली जिसमें स्वामी विवेकानंद के चित्र के साथ भगवाध्वज धारी युवाओं द्वारा स्वदेशी अपनाने के नारे लगाए जा रहे थे l इस मौके पर जिला टोली सदस्य नारायण सिंह रघुवंशी स्वदेशी अजय जैन डॉ संतोष शर्मा तहसील प्रमुख राबिन जैन केशव भावसार रोहित अग्रवाल विकास शर्मा रचित अग्रवाल जितेन्द्र यादव श्याम चौरसिया मुदित शर्मा शिवेंद्र रघुवंशी अभिकांत वर्मा देवेन्द्र रघुवंशी नीरज तेनगुरिया विपिन तिवारी सुनील कुशवाह सुनील जैन रौनक अन्वेकर अनिरुद्ध साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे l

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें