Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

खबर का असर आदिवासी महिला के हक में आए दोनों राजनीतिक दल, भाजपा एवं कांग्रेस के नेता पहुंचे थाने, भाजपाइयों के थाने पहुंचने से बाजार मैं चर्चा की हवा हुई गर्म, दबाव बनने के बाद पुलिस ने लिया आवेदन, विवेचना कर 3 दिन में कार्रवाई करने की बात

1 min read

संवाददाता विकास गौतम पिपरिया बनखेड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाले नयागांव कि पीड़ित आदिवासी महिला के समर्थन में पहुंचे दोनों दल कांग्रेस के साथ-साथ सत्ताधारी दल के नेताओं की पहुंचने की चर्चा ज्यादा आम जनों में रही, क्योंकि आदिवासी महिला ने जिन दबंगो के खिलाफ आवेदन दिया है वह ग्रामीणों के अनुसार सत्ताधारी दल के प्रभावी जनप्रतिनिधियों के समर्थन प्राप्त नेता हैं तथा उनके द्वारा ही नयागांव सोसाइटी भी संचालित होती है जिसकी अनियमिताओं की कई बार शिकायत हो चुकी है इस पर भाजपा के ही नेताओं द्वारा कार्रवाई करने हेतु पुलिस पर दबाव बनाने की चर्चाओं से बाजार गर्म रहा, जानकारी के लिए बता दें पीड़ित आदिवासी महिला रज्जो बाई ने कुछ दिन पूर्व अपनी जमीन पर खेत से लगे नितेश साहू पिता डालचंद साहू एवं डालचंद साहू पिता डमरू लाल साहू के खिलाफ अपने जमीन पर कब्जा करने की एवं तुअर की फसल नष्ट करने की शिकायत पुलिस थाने में करने पहुंची थी परंतु दबाव के चलते पुलिस द्वारा उनका आवेदन नहीं लिया गया, इसके पश्चात उन्होंने तहसील कार्यालय में कलेक्टर के नाम आवेदन सौपा था इस मुद्दे को न्यूज़ इंडिया 24 *7 के द्वारा जोर शोर से समाचार के माध्यम से उठाया गया था जिस पर संज्ञान लेते हुए दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं उतरे पीड़ित आदिवासी महिला के हक में दबाव बनाने के चलते स्टेशन रोड थाना पुलिस प्रभारी ने लिया आवेदन टीम गठित कर विवेचना कर 3 दिन में कार्रवाई करने का दिया आश्वासन, इस मुद्दे पर किसने क्या कहा देख नीचे वीडियो में

 

About The Author

Leave a Reply