अभाविप ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर नयागाँव में वृक्षारोपण किया l

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिपरिया इकाई द्वारा विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर नयागाँव वृक्षारोपण किया विद्यार्थी ने विभिन्न प्रकार के 300 पौधा लगाया।
दुनिया भर में प्रकृति के संरक्षण के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है। यह कार्यक्रम इस बात पर जोर देता है कि एक स्थिर और स्वस्थ समाज के संरक्षण के लिए पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना कितना महत्वपूर्ण है। देवेन्द्र साहू बताया की विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का एक मुख्य उद्देश्य पौधों और जीव-जंतुओं की प्रजातियों को बचाना है जो विलुप्त होने के खतरे में हैं। यह दिन हमें वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण के महत्व की याद दिलाता है। मानवीय लापरवाही और बढ़ती जनसंख्या के कारण हमने अपने संसाधनों का बेतहाशा उपयोग करना शुरू कर दिया है।प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने का सबसे अच्छा तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना
प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल और सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है ताकि इन्हें आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित किया जा सके। इस दौरान देवेन्द्र साहू, प्रदीप पाल, सौरभ पटेल, सेवक प्रजापति,प्रशांत ठाकुर , गोलू ठाकुर उपस्थित रहें l