Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने जानी पुलिस कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा की बारीकियां सीखी।

1 min read

नर्मदापुरम। उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में आयोजित ‘युवा सृजन संवाद’ अभियान (20 से 31 अक्टूबर 2026) का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। ।
समापन कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीपीओ जितेंद्र पाठक, टी.आई. कोतवाली गौरव सिंह बुंदेला और टी.आई. देहात श्रीमती ऊषा मरावी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा देश और समाज का भविष्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की।
एडीपीओ जितेंद्र पाठक ने न्याय प्रणाली और पुलिस-न्याय विभाग के समन्वय पर प्रकाश डालते हुए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। थाना कोतवाली टी.आई. गौरव सिंह बुंदेला एवं थाना देहात टी.आई. श्रीमती ऊषा मरावी ने विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता नंबरों (जैसे- डायल 112), महिला सुरक्षा, यातायात नियमों और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के तौर-तरीकों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अधिकारियों से संवाद किया और अपने जिज्ञासु प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर प्राप्त किए। इस सहयोगात्मक पहल से विद्यार्थियों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व की भावना मजबूत हुई है।

 

About The Author