जिला स्तरीय फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी पर नर्मदा फुटबॉल अकादमी का कब्जा
1 min read
पिपरिया एकता क्लब को ट्राईब्रेकर में 4-3 से हराया, रोमांचक मुकाबले में बनी विजेता
नर्मदापुरम। जिला स्तरीय फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को नर्मदापुरम में उत्साह और रोमांच के साथ खेला गया। फाइनल मुकाबला नर्मदा फुटबॉल अकादमी और पिपरिया एकता क्लब के बीच हुआ। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। कड़े मुकाबले के बाद नर्मदा फुटबॉल अकादमी ने ट्राईब्रेकर में पिपरिया एकता क्लब को 4-3 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महेंद्र नीतू यादव, समरिटन्स स्कूल ग्रुप के सचिव संतोष शर्मा, कुर्मी समाज अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, बुधनी भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल यादव, हंसराय, जिला फुटबॉल अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल, पूर्व जिला जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता नरेंद्र सोलंकी, समरिटन्स स्कूल के स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री सचिन खम्परिया तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सत्यम परमार, बेस्ट डिफेंडर नरेंद्र परमार, बेस्ट स्ट्राइकर शरद राजपूत (पिपरिया) तथा बेस्ट गोलकीपर हेमंत रहे।
छोटे बच्चों के मुकाबले रहे आकर्षण का केंद्र
इस प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण छोटे बच्चों के फुटबॉल मुकाबले रहे। बच्चों ने भी मैदान पर शानदार खेल और खेल भावना का परिचय दिया। बाल वर्ग के फाइनल मुकाबले में फाइटर फुटबॉल क्लब ने जीता
