आंगनवाड़ी केन्द्र पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने हितग्राहियों से किया संवाद
1 min read
नर्मदापुरम । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की गरिमामयी उपस्थिति में जिले के सोहागपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत नयागांव स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र नयाकूकरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों, महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जोड़कर सेवा और जनसहभागिता का संदेश दिया गया।
साथ ही राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की गई और उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों की माताओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा अन्य महिला हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं बच्चों की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती रंजना गोस्वामी, पर्यवेक्षक श्रीमती बानो खां, कार्यकर्ता श्रीमती सरस्वती उइके, सहायिका श्रीमती कुब्जा बाई कुमरे, संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती रंजना मीणा, सरपंच श्रीमती खुशबू रघुवंशी, सरपंच प्रतिनिधि श्री दीपक रघुवंशी एवं ग्राम की समस्त माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।
