Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

गेट की राड में फंसा छात्र का हाथ, अस्पताल में भर्ती, मित्र ने निभाई मित्रता।

1 min read

oplus_2

नर्मदापुरम। पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल ग्वालटोली में  विद्यालय में प्रवेश करते समय पांचवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र उमाशंकर अहिरवार की कोहनी में लोहे की रॉड घुस गई। घटना के बाद छात्र के साथी रोशन और सुधीर उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी कोहनी में टांके लगाए गए। आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बावजूद स्कूल प्रबंधन की ओर से न तो तत्काल छात्र को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई और न ही कोई शिक्षिका उसे देखने अस्पताल पहुंची। छात्र के अनुसार, वह लोहे के गेट से अंदर प्रवेश करते समय गेट पकडक़र खड़ा था, तभी हाथ लोहे की रॉड में फंस गया और रॉड कोहनी में अंदर तक घुस गई। छात्र को बच्चे ही अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में बच्चों ने छात्र के माता-पिता को सूचना दी, जिसके बाद उसके पिता प्रेमनारायण अहिरवार और उसकी मां रजनी अहिरवार अस्पताल पहुंचीं।
परिजनों का आरोप है कि प्राचार्य को फोन कर घटना की जानकारी देने पर भी संतोषजनक सहयोग नहीं मिला। मां ने बताया कि जानकारी देने के बावजूद स्कूल की ओर से कोई शिक्षिका अस्पताल नहीं पहुंची। ड्यूटी डाक्टर के अनुसार, लोहे की राड कोहनी में अंदर तक घुसने के कारण छात्र को टांके लगाने पड़े और निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।
इधर, प्राचार्य आशा मांडले ने कहा कि बच्चे स्कूल समय से काफी पहले आ जाते हैं और संभवत: खेलने के दौरान छात्र को चोट लगी होगी। हालांकि, घटना की जानकारी मिलने के बाद भी स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्र को देखने अस्पताल नहीं पहुंचने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

About The Author