Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पुरूस्‍कार के साथ प्रदान किए जाएंगे पौधे प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के अतिरिक्त भी सभी बच्चों को मिलेगा सांत्वना पुरस्कार

1 min read

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, भव्य एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुनियोजित ढंग से पूर्ण की जाएं तथा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस वर्ष प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के अतिरिक्त प्रस्तुति देने वाले सभी शेष विद्यार्थियों को भी उनके उत्साहवर्धन के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा तथा उनमें राष्ट्रीय पर्वों के प्रति सहभागिता की भावना और अधिक प्रबल होगी।

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार के लिए पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में 10 अगस्त तक जिला कार्यालय में अनिवार्य रूप से भेजे जाएं, ताकि समय पर उनका परीक्षण एवं अनुमोदन किया जा सके।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में इस वर्ष सम्मानित होने वाले प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र के साथ एक पौधा भी भेंट किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि पुरस्कार प्राप्तकर्ता उस पौधे का रोपण कर उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह को पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से इस वर्ष अधिकांश आमंत्रण पत्र डिजिटल माध्यम से जारी किए जाएंगे। केवल औपचारिक आवश्यकता के अनुसार सीमित संख्या में मुद्रित आमंत्रण पत्र प्रकाशित किए जाएंगे। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, वन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, खनिज विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह की सभी व्यवस्थाएं एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर ली जाएं, ताकि आयोजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी शासकीय विभागों को अपने कार्यालयों की विशेष साज-सज्जा करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने बताया कि जिन शासकीय कार्यालयों की सजावट उत्कृष्ट एवं आकर्षक होगी, उन्हें भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

 

About The Author