Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सड़क पर घूम रही गायों को गोशाला भेजा, 3 पशु पालकों पर 2500/- का जुर्माना ।

1 min read

नर्मदापुरम्। मालाखेड़ी रोड पर नपा के हाका दल द्वारा आवारा पशुओं का सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर घूम रही करीब 25 गायों को पकड़कर केंद्रीय जेल स्थित गोशाला भेजा गया। साथ ही सड़क पर पशुओं को आवारा छोड़ने पर पशु मालिकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।
हाका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में सड़क पर घूम रहे पशुओं को नगर सीमा से बाहर किया जा रहा है। गुरूवार को मालाखेड़ी रोड से सड़क पर घूम रही करीब 25 गायों को गोशाला में शिफ्ट किया गया। साथ ही मालाखेड़ी स्थित गुलाबदास की तीन गायों को सड़क पर छोड़ने पर 1500/- रुपए जुर्माना, मुन्नु तिवारी की एक गाय, राहुल दुबे की एक गाय पर 500/- 500/- का जुर्माना किया गया। इस दौरान पशु पालकों को समझाइश दी जा रही है कि अपने पशुओं को घर पर बांधकर रखें। यहां वहां छोड़ने पर सड़क पर बैठते हैं जिससे आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।

आवारा श्वानों को नगर सीमा से बाहर किया

नपा की डाग केचर टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए सिंधी कालोनी ग्वालटोली से 9 आवारा श्वानों को पकड़कर नगर सीमा से बाहर किया गया। पर्यवेक्षक संजय लुटारे ने बताया कि ग्वालटोली वार्ड क्रमांक 29 से पकड़े गए सभी 9 श्वानों को सुरक्षित रूप से नगर सीमा से बाहर किया गया है। इस पर स्थानीय वार्डवासियों ने नपा की त्वरित कार्रवाई पर आभार जताया है।

 

About The Author