NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

ग्राम आंखमऊ में मारपीट कर रास्ता रोककर अड़ीबाजी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मखननगर। विगत रात्रि में ग्राम आंखमऊ, थाना माखन नगर में मारपीट कर रास्ता रोककर अड़ीबाजी करने वाले आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

दिनांक 28.06.2026 को देर रात ग्राम आंखमऊ में फरियादी चक्रेश पिता रामलाल यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम आंखमऊ ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के सुबोध उर्फ पिट्टा यादव, अंकित मेहरा उर्फ अंकित, लोकेश उर्फ काल्लोलंस, विकास उर्फ लूंगड़िया अहिरवार एवं सुनील यादव उर्फ हॉंड सभी निवासी ग्राम आंखमऊ द्वारा फरियादी के साथ रास्ता रोककर मारपीट एवं अड़ीबाजी की गई। जिस पर थाना माखन नगर में अपराध धारा 126(2), 119(1), 296(बी), 115(2), 333, 351(3), 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए माखन नगर पुलिस द्वारा तत्काल फरियादी का माखन नगर अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम को ग्राम आंखमऊ रवाना किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा तत्परता से आरोपियों को ग्राम आंखमऊ से घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका
निरीक्षक कंचन सिंह, उनि अशोक बरबड़े, उनि कमलेश ठाकुर, सउनि अशोक अठोले, प्रआर 574 आशीष शर्मा, प्रआर 503 मनोज यादव, प्रआर 243 प्रकाशचंद्र, आरक्षक 20 नरेश मलिक एवं आरक्षक 320 दुर्गेश मालवीय की  रही।

 

About The Author