Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार माखननगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

1 min read

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार माखन नगर में पिपरिया-नर्मदापुरम मार्ग स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान रखे जाने तथा अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था, जिससे आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग, राजस्व विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने सड़क किनारे रखे गए सामान को हटवाया तथा दुकानदारों को भविष्य में सड़क पर सामग्री न रखने एवं निर्धारित स्थानों पर ही व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने की समझाइश दी। प्रशासन द्वारा वाहन चालकों को भी निर्धारित स्थानों पर पार्किंग करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित न हो। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा।

 

About The Author