12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगमय हुआ संपूर्ण नर्मदापुरम जिला पर्यटन स्थल पचमढ़ी, जिला सत्र न्यायालय एवं शैक्षणिक संस्थानों मैं भी किया गया योगाभ्यास का आयोजन
नर्मदापुरम। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज व्यापक स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के पर्यटन स्थल पचमढ़ी सहित जिला एवं सत्र न्यायालय, शासकीय कार्यालयों, सभी विद्यालयों और सभी विकासखंडों में नागरिकों ने योगाभ्यास कर योग की महत्ता को जाना और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इसअवसर पर जिला स्तरीय योग अभ्यास का मुख्य कार्यक्रम नर्मदा नदी के पावन तट सेठानी घाट पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा एवं अन्य जनप्रतिनिधि गणो, प्रशासनिक अधिकारियों, आयुष विभाग के चिकित्सकों, शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में सामूहिक योग अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
योगाचार्य कमलेश गौर ने सभी को योग का अभ्यास कराया। सर्वप्रथम प्रार्थना से योग की शुरुआत की गई, सबसे पहले बैठकर करने वाले आसन जैसे पहले गर्दन का अभ्यास, कंधों का स्कंध संचालन, कटी चालान, घुटना चालान, वृक्षाआसन, पद हस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, ब्रजरासन, अर्ध आसान, उतान मंडूकासन, वक्रासन का अभ्यास सभी को कराया गया। उसके पश्चात पश्चात लेट कर करने वाले आसन जैसे मकरासन, भुजंगासन, उत्तानपादासन, अद्भु हलासन, पवन मुक्तासन, योग निद्रा का अभ्यास कराया गया तथा सभी को प्राणायाम, अनुलोम, विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम आदि का सामूहिक अभ्यास कराया गया।
इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता में किए जा रहे हैं योग अभ्यास का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए योग की महानता को प्रतिपादित करते हुए कहा कि आज संपूर्ण विश्व में उत्तर से लेकर दक्षिण, पूर्व से लेकर पश्चिम तक सब जगह योग ही योग नजर आ रहा है। योग सबको जोड़ता है। उन्होंने 12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी और कहां की योग शारीरिक श्रम का साधन नहीं अपितु यह एक मानसिक शांति और सुख प्रदान करने वाला साधन है। योग हर आयु के व्यक्ति कर सकते हैं, योग से मानव जीवन में चेतना का संचार होता है। उन्होंने देश वासियों से आह्वान किया कि सभी नागरिक आज संकल्प ले की योग को अपने दैनिक जीवन की दिनचर्या में शामिल करेंगे।
इसके पूर्व सेठानी घाट में आयोजित कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहां की भारत की ऋषि परंपरा को आज पूरा विश्व मान्यता दे रहा है। विश्व ने योग को मान्यता दी है, उन्होंने कहा कि योग ना केवल शारीरिक पुष्टता के लिए अपितु मानसिक पुष्टता के लिए भी आवश्यक है, श्री चौधरी ने कहा कि हम अपने शरीर के लिए प्रतिदिन एक घंटे का समय निकालकर योगाभ्यास करें। योग के क्रियाकलाप को अपने दैनिक जीवन में उतारे।
राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने 12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यक्ति का तन और मन यदि स्वस्थ रहेगा तभी वह अपने दैनिक जीवन के सभी कार्य बेहतर तरीके से कर सकेगा। उन्होंने कहा कि करो योग रहो निरोग, श्रीमती नारोलिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बेहतर कार्यक्रम आयोजन करने पर स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि हर व्यक्ति प्रतिदिन योग करें। योग से ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है अपितु मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
सेठानी घाट पर आयोजित सामूहिक योग अभ्यास के कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित, एडीएम अनिल जैन, डिप्टी कलेक्टर डॉक्टर बबीता राठौर, एसडीएम जय सोलंकी, नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख, जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर एस आर करोजिया, डॉ नीरज सिंह यादव, डॉ अक्षय जैन, डॉ अशोक पुष्कर सहित आयुष विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डीपीसी श्री राजेश जायसवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर आर एस करोजिया ने किया।
जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी के सूर्य नमस्कार पार्क में भी योग अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने शामिल होकर सामूहिक रूप से योग का अभ्यास किया, साथ ही जिले के सभी विकासखंड, सभी ब्लॉक मुख्यालय, आयुष संस्थाओं मैं भी सामूहिक योग अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आम नागरिक गणों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से योग अभ्यास किया। सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

