Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

प्रतिभूति कागज कारखाना में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

1 min read

नर्मदापुरम। 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रतिभूति कागज कारखाना परिसर में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारखाने के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
विस्तृत जानकारी देते हुए एसपीएम के डीजीएम(जनसंपर्क) ने बताया कि सीजीएम बैंकटेश कुमार के नेतृत्व में योग प्रशिक्षकों राकेश चौहान एवं सुश्री संध्या चौहान के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
इस अवसर पर सीजीएम श्री बैंकटेश कुमार ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मअनुशासन एवं समग्र स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम है। नियमित योग से तनाव कम होता है, कार्यक्षमता बढ़ती है तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने प्रतिदिन योग करने एवं अपने परिवार तथा समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
पूरे आयोजन का समापन राष्ट्रगीतके साथ हुआ।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अरुण कुमार गुलिया , अखिलेश कुमार गुप्ता , संयुक्त महाप्रबंधक द्वय, संजय भावसार, डीजीएम (जनसंपर्क/राभा) , सुश्री प्रतिभा गौतम, उप प्रबंधक (मानव संसाधन ) आदि द्वारा यह आयोजन सफल बनाने में योगदान दिया गया ।

 

About The Author