Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पुलिस थाना कोतवाली को मिली सफलता, हत्या का आरोपी 48 घण्टे के अंदर पुलिस गिरफ्त में 

1 min read

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)  जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली गौरव सिंह बुन्देला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

ज्ञात हो कि दिनांक 17/06/2026 को पीड़िता आशा पति मांगीलाल यादव उम्र 36 साल निवासी लाइफ स्टाइल कालोनी मालाखेड़ी नर्मदापुरम पेट में चाकू मारने से घायल होने पर जिला अस्पताल नर्मंदापुरम में भर्ती हुई थी। जो पीड़िता की रिपोर्ट पर पीड़िता के लिव इन पार्टनर आरोपी गणपत चौरे पिता लखनलाल चौर निवासी ग्राम रैसलपुर हाल लाइफ स्टाइल कालोनी मालाखेड़ी नर्मदापुरम के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। उपचार के दौरान दिनांक 18/06/2026 को पीड़िता आशा यादव की आरोपी द्वारा चाकू से पहुँचाई चोटों के कारण मृत्यु हो गई थी।

घटना करने के बाद आरोपी गणपत चौरे फरार हो गया था। जो घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु निर्देशित किया गया था। जो आरोपी की तलाश हेतु आरोपी के पैतृक ग्राम रैसलपुर एवं आसपास रिश्तेदारों के यहाँ ग्राम पाँजरा, इटारसी, व्यावरा, आँचलखेड़ा, मनवाड़ा एवं अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन आरोपी की कोई जानकारी नहीं मिली। दिनांक 20/06/2026 को आरोपी के बस स्टैंड नर्मदापुरम के आसपास छिपकर शहर के बाहर भागने की फिराक में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जो थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गणपत चौरे को परिवहन विभाग क्वार्टर के पास गुप्ता ग्राउण्ड से अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपी ने मृतिका के पेट में चाकू मारना स्वीकार किया। आरोपी की निशादेही पर आरोपी के किराये के कमरे लाइफस्टाइल कालोनी नर्मदापुरम से अपराध में प्रयुक्त चाकू जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

मुख्य भूमिका निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला थाना प्रभारी थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक विशाल नागवे, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, विनोद लिखितकर, आरक्षक पंकेश बघेला, गजेंद्र डडोरे, अविनाशी हारोड़े, हरीश डिगरसे, आशीष राजपूत, रोहन पवार, रामकुमार वर्मा, संदीप यदुवंशी एवं दीपेश सोलंकी (साइबर सेल) की रही ।

 

About The Author