NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपाध्यक्ष ने किया बीटीआई में बन रहे घाट का का निरीक्षण, कार्य को समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण करने के दिए निर्देश ।

नर्मदापुरम्। वार्ड क्रमांक 27 में बीटीआई क्षेत्र में (कबीरपंथी) कर्बलाघाट का नवनिर्माण किया जा रहा है। जिसका आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही निर्माण एजेंसी को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कार्य प्रभारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी, वार्ड पार्षद बिंदिया मांझी, निर्माण एजेंसी के कर्मचारी, सुरेश श्रीवास, राहुल चौरे उपस्थित रहे।

कार्य प्रभारी दीक्षा तिवारी ने बताया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीताशरण शर्मा जी के विजन डाक्यूमेंट 2028 के तहत इस घाट का निर्माण 63 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। करीब 75 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। आज नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा घाट का निरीक्षण किया गया। साथ ही निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य तथा समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

आडोटोरियम का कार्य धीमा, नाराज हुई नपाध्यक्ष

वहीं मुखर्जी काम्प्लेक्स के सामने बन रहे नगर के ऐतिहासिक आडोटोरियम का निरीक्षण नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्य की धीमी गति होने पर निर्माण एजेंसी पर नाराजगी व्यक्त की। निर्माण एजेंसी के कर्मचारी को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाएं। साथ ही समय सीमा और गुणवत्ता का ध्यान रखें। सोमवार को आडोटोरियम का निर्माण कर रही एजेंसी को कार्यालय में तलब किया गया है। आडोटोरियम के निरीक्षण के दौरान कार्य प्रभारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी उपस्थित थीं।

 

About The Author