Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

परिवहन अधिकारी ने किसानों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया ।

1 min read

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “सुरक्षित ट्रैक्टर-ट्रॉली, सुरक्षित किसान” अभियान के तहत कृषि उपज मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रेडियम लगाए गए। इस दौरान आरटीओ प्रमोद कुमार कापसे ने किसानों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने किसानों से कहा कि रात के समय ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम लगे होने से वाहन दूर से दिखाई देते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है। अभियान के दौरान किसानों को सुरक्षित वाहन संचालन एवं सड़क सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी भी दी गई।

इस दौरान परिवहन विभाग से विजय श्रीवास्तव, सुनील शर्मा उपस्थित रहे ।

 

About The Author