Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

कायस्थ समाज की मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर किया परशुराम शोभायात्रा का अभिनंदन

1 min read

नर्मदापुरम। शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कायस्थ समाज की मातृशक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए यात्रा का भव्य स्वागत सत्कार किया।

भक्ति और सेवा का संगम

स्थानीय माछली चौक स्थित साईं मंदिर के समीप कायस्थ समाज की महिलाओं ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम की शोभायात्रा का स्वागत किया। जैसे ही यात्रा माछली चौक पहुँची, मातृशक्ति ने हर्षोल्लास के साथ पुष्प वर्षा कर विप्र बंधुओं का अभिनंदन किया। श्रद्धा भाव को प्रकट करते हुए समाज की महिलाओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया और विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आइसक्रीम और शीतल पेय से बढ़ाया उत्साह

बढ़ती गर्मी को देखते हुए कायस्थ समाज द्वारा सेवा की मिसाल भी पेश की गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और मातृशक्ति के लिए आइसक्रीम एवं शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी, जिससे यात्रा में चल रहे लोगों को काफी राहत मिली।

इनकी रही मुख्य उपस्थिति

इस आयोजन को सफल बनाने और स्वागत सत्कार में कायस्थ समाज की प्रमुख महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, ज्योति वर्मा, प्रीति खरे, रश्मि सक्सेना, सारिका सक्सेना, रितु श्रीवास्तव, ज्योति सोनी, अनीता वर्मा, भारती,नेहा सोनी, प्रियंका सोनी, इंद्र कुमार सोनी, पुरुषोत्तम मालवी, अभिषेक मालवी, अनु वर्मा, सुभाष सोनी, गोविंद चौधरी, प्रदीप गुप्ता, मदन शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।

About The Author