Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ,विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत, निशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं साइकिल का वितरण

1 min read

नर्मदापुरम ।  बुधवार को नर्मदापुरम जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित कर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें निशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं साइकिल का वितरण किया गया।

जिले भर के विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नवीन कक्षाओं में प्रवेश दिलाया। विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में सांदीपनी विद्यालय पवारखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष  भूपेंद्र चौकसे, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन एवं डीपीसी डॉ. राजेश जैसवाल की उपस्थिति में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न हुआ। शासकीय नवीन हाई स्कूल गुर्जरवाड़ा में प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा सरस्वती पूजन के साथ विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण किया गया। शासकीय ईएफए एसएनजी स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.एन. प्रजापति की उपस्थिति में विद्यार्थियों को पुस्तकें प्रदान कर शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। प्रवेशोत्सव के अवसर पर बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर शिक्षा से जुड़ने की खुशी व्यक्त की।

 

About The Author