Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

लोणारी कुनबी समाज का सेवा के संकल्प के साथ वार्षिक उत्सव संपन्न , पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने मेधावी सितारों को नवाजा

1 min read

नर्मदापुरम। खर्राघाट स्थित माता हिंगलाज देवी के प्रांगण में  क्षत्रिय लोनारी कुनबी समाज विकास समिति का वार्षिक नर्मदांचल अधिवेशन वीरता, सेवा और सम्मान के संगम के रूप में खर्राघाट स्थित माता हिंगलाज देवी के प्रांगण में मनाया गया।

आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का नया मार्ग भी प्रशस्त किया। इस मौके पर सिल्वर मिस्ट रेंटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सहयोग से बच्चों को बैग वितरित किए गए।

प्रतिभाएं ही समाज की असली विरासत: सुखदेव पांसे

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय सुखदेव पांसे ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का आगाज किया। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि “लोणारी कुनबी समाज का इतिहास संघर्ष और पुरुषार्थ का रहा है। आज जब हमारे बच्चे तैराकी में गोल्ड मेडल जीत रहे हैं या कठिन चिकित्सा परीक्षाओं (एमबीबीएस) को पास कर डॉक्टर बन रहे हैं, तो यह सिद्ध होता है कि हमारी असली पूंजी हमारी युवा पीढ़ी है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज की प्रगति का पैमाना उसकी शैक्षणिक और खेल उपलब्धियां ही हैं।

सम्मान से गौरवान्वित हुए समाज के ‘रत्न’

समिति ने इस मंच से समाज के उन युवाओं को सम्मानित किया जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

यशवर्धन देशमुख- तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर समाज का नाम रोशन करने पर इन्हें ‘विशेष गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। कुमारी लक्ष्मी माथनकर एवं कुमारी राशि खाड़े: चिकित्सा शिक्षा (एमबीबीएस) के लिए चयनित होने पर इन्हें सफलता का प्रतीक मानते हुए सम्मान पत्र भेंट किया गया।

स्वास्थ्य और संस्कृति की अनूठी पहल

समारोह के दौरान सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए डॉ. राजेश महेश्वरी एवं उनकी टीम (रेड क्रॉस सोसाइटी) द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डॉ. महेश्वरी ने लगभग 100 से अधिक बंधुओं का परीक्षण कर उन्हें जीवनशैली में बदलाव, नियमित योग और सुबह-शाम भ्रमण करने की सलाह दी। वहीं, राष्ट्रीय गायिका सुश्री देशमुख की सुरीली और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और राष्ट्रवादी ऊर्जा से भर दिया।

मंच पर मुख्य रूप से उपस्थित एवं विशेष सहयोगी

समारोह को सफल बनाने में निम्नलिखित वरिष्ठ जनों और पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशिष्ट अतिथि तुलसीराम गायकवाड़, जे.एन. धोटे, गोलू झारबडे और प्रकाश, समिति पदाधिकारी सचिव विजय कुम्भारे बैतूल जिला अध्यक्ष प्रवीण ठाकरे, उपाध्यक्ष दौलत राव धोटे, सक्रिय सदस्य किशोर धोटे, पुरुषोत्तम देशमुख, बबलू देशमुख और प्रताप उघड़े।

 

About The Author

Leave a Reply