Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ 7 नवंबर को मनाएगी भाजपा, होगा भव्य आयोजन

1 min read

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला के नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम”की 150वीं वर्षगांठ 7 नवंबर को जिले भर में उत्साहपूर्वक मनाई जाएगी। राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रज्वलित करने और स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की ऐतिहासिक भूमिका को स्मरण कराने के उद्देश्य से यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट नर्मदापुरम में 7 नवंबर को प्रातः 11 बजे वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले में निवासरत जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन, छात्र-छात्राएं, वरिष्ठ नागरिक, कार्यकर्ता, युवा एवं आमजन शामिल होंगे। एवं जिले भर में 7 नवंबर से 26 नवंबर तक राष्ट्रगीत के माध्यम से जन जागरण और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का अभियान किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला इस अभियान के लिया कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजेश गौर, सह-संयोजक सह कार्यालय मंत्री वंदना दुबे एवं संदीप जैन जिला कोषाध्यक्ष को बनाया गया है।

 

About The Author

Leave a Reply