Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

कार्तिक पूर्णिमा पर नगरपालिका में हुआ संगीतमय सुंदरकांड का पाठ

1 min read

नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन पंडित कृष्णकांत शुक्ला के आचार्यत्व में किया गया। इस दौरान रसूलिया के शिव भजन मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ के साथ भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। भजन मंडल द्वारा जब रामधुन गाई गई तो सभी मंत्रमुग्ध हो गए। सभी को पं. शुक्ला द्वारा भगवान सत्यनारायण भगवान की कथा सुनाई गई।
इस पावन आयोजन में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, पूर्व जिपं अध्यक्ष पं.भवानीशंकर शर्मा, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, झु. झो. प्र. प्रदेश संयोजक एवं पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, तैराकी संघ के अध्यक्ष पं. पीयूष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, नपा के उपयंत्री सहित भाजपा नेतागण, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply