Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया बतौर मुख्य अतिथि पांढुर्णा में किया शस्त्र पूजन

1 min read

पांढुरना । देश की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा के अनुसार, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व पर इस वर्ष भी पूरे मध्यप्रदेश में शस्त्र पूजन का आयोजन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नवीन जिला पांढुरना पुलिस लाइन थाना परिसर में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश शासन के निर्देश अनुसार माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया बतौर मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुई ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ काली और भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी ने कार्यक्रम को संबोधन करते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन हमें न केवल आध्यात्मिक बल प्रदान करते हैं, बल्कि सामुदायिक एकता और राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व की स्मृति भी कराते हैं।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर  अजय देव शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष  संदीप घाटोड़े, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले, कार्यकारी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती हर्षा बत्रा, मंडल अध्यक्ष  प्रकाश बंटी छंगाणी, एसडीएम श्रीमती अलका इक्का, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, एसडीओपी ब्रजेश भार्गव, रक्षित निरीक्षक श्रीमती अनीता सिवडे, महिला सेल टी आई श्रीमती संध्या सक्सेना, महिला मोर्चा की श्रीमती पिंटू रावल, श्रीमती क्रांति पवार, श्रीमती संगीता कोले, श्रीमती सीमा मेश्राम सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान, जनता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें