Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

निरंतर चलने वाले अभियान सफल होते हैं, मां नर्मदा जीवनदायनी -वरिष्ठ अधिकारी विजय वर्मा

1 min read

नर्मदापुरम। शहर में अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके पहले अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में जान गंवाने वालों के लिए चित्रगुप्त घाट पर लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित दी । अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने पत्रकार स्व. धर्मेंद्र चौबे को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।  अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृ शक्ति द्वारा चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ सेवानिवृत अधिकारी विजय वर्मा ने कहा कि अभियान निरंतर चलते रहना चाहिए। मां नर्मदा हमारी जीवन दायिनी है । इस अभियान में घाट के किनारे और घाट पर पड़े कचरे को उठाकर डस्टबिन में डाला गया। नदी के किनारे की जमीन को भी साफ किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक के वरिष्ठ सेवानिवृत अधिकारी विजय वर्मा ,समाजसेवी मंजू श्रीवास्तव,  राकेश श्रीवास्तव , जिला अध्यक्ष ज्योति वर्मा, प्रीती खरे, श्रीमती सुमन वर्मा, रश्मि सक्सैना, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा , लालता प्रसाद सहित अनेक लोग मौजूद थे।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें