Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

विवेकानंद घाट पर हुआ 129 लाख के कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम्। अध्यात्मिक नगरीय में एक ही बात कह रहा हूं। जिस चीज को हम मिटा नहीं सकते उसको मिटाने का कोई अधिकार नहीं है। जल को हम बना नहीं सकते हैं, जल को बर्बाद का हमें कोई अधिकार नहीं है। मैं नगरपालिका टीम को और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहूंता हूं जिन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान को 30 दिनों के स्थान पर 90 दिनों का किया। नपा के अधिकारी कर्मचारियों ने बहुत अच्छा कार्य किया है। यह बात आज विवेकानंद घाट पर आयोजित लोकार्पण और भूमि पूजन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहीं।

मां नर्मदा के लिए संरक्षण के लिए 500 करोड़ की राशि स्वीकृत

सांसद  चौधरी ने कहा कि लोकसभा में हमने अपनी बात रख दी है। 500 करोड़ की राशि अमरकंटक से भरूच तक के लिए जारी हो गई है। मैया की सेवा हम सभी जुटे रहें। उन्होंने कहा कि मैं और विधायक जी होशंगाबाद के ही हैं। लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र का नाम भी जल्द बदलवाने का कार्य करेंगे।

आत्मविश्वास से भरपूर है नपाध्यक्ष का भाषण: विधायक डॉ शर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने कहा कि आज मैंने नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव का भाषण सुना जो कि आत्मविश्वास से भरपूर था। जो कार्य करता है वह कह सकता है। मां नर्मदा के सेठानीघाट के बाद विवेकानंद घाट प्रसिद्ध है। भूमि पूजन और लोकार्पण के कार्यों के बोर्ड लगे हुए हैं इसमें देख सकते हैं। विधायक डॉ शर्मा ने राजघाट और अन्य कार्यों की जानकारी दी। जिसका टेंडर खुल गया है। कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। हम सबके सहयोग से विकास नर्मदापुरम का अधिक से अधिक विकास करेंगे।

समूचे नगर में विकास कार्य हो रहे हैं : माया नारोलिया

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव नर्मदापुरम की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य कर रहीं हैं। नपाध्यक्ष और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। विकास कार्य में कोई कमी नहीं रहने दी जा रही है। सड़क, पुल पलियों और अन्य कार्य लगातार किए जा रहे हैं। आपने भारतीय जनता पार्टी की नगरपालिका बनाई है जिसका परिणाम है आज समूचे नगर में विकास कार्य हो रहे हैं।

5 जून को होगा मंदिर की मूर्ति का स्थानांतरण
नए मंदिर में विराजेंगी मां भवानी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि हम विवेकानंद घाट पर 41.75 लाख के कार्यों का भूमि पूजन सांसदद्वय और विधायक जी के आशीर्वाद से और मार्गदर्शन कर रहे हैं। साथ ही चार वार्डों में 128 लाख की लागत से विकास कार्र्याें का भूमिपूजन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। हमारे पास अभी 29 वार्ड ओर है जिसमें विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। मां नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हमें विधायक डॉ सीताशरण शर्मा के विशेष आग्रह पर 15 करोड़ की राशि प्रदान की है। जिनसे हम विकास कार्य करेंगे। नर्मदा लोक कोरीडोर भी बनने जा रहा है नर्मदालोक की टीएस आ गई है और जैसे ही टेंडर लग रहा है। जैसे ही टेंडर खुलेगा हम कार्य प्रारंभ कर देंगे। मीनाक्षी चौक स्थित 5 जून को मंदिर की मूर्ति का स्थानांतरण करेंगे। मां राजराजेश्वरी मां नर्मदा नए भव्य मंदिर विराजित होंगी। मीनाक्षी चौक का चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण देखने को मिलेगा। सांसदद्वय और विधायक का मार्गदर्शन मिलता रहेगा तो हम नर्मदापुरम का विकास करते रहेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया, नपाध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल विकास नारोलिया, सहित पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता, नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारीगण के साथ भारी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर ने किया। आभार वार्ड पार्षद सभापति आरती लक्ष्मण ने बैस व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply