Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अहिल्याबाई होल्कर की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा – सांसद दर्शन सिंह चौधरी

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई के 300वें जन्मजयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मीनाक्षी टॉकीज प्रांगण में नर्मदापुरम नगर मंडल द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी ने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेकों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, प्राचीनता और आधुनिकता का जो संगम उनके जीवन में था आज देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है।
मध्यप्रदेश सरकार ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रेरणा से “लाडली बहना योजना”, “मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना” और “स्व-सहायता समूह” जैसी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।  इसके अतिरिक्त, “अहिल्या गौरव वर्ष” के तहत राज्यभर में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सांसद  दर्शन सिंह चौधरी  राजेश तिवारी,  पीयूष शर्मा, हंस राय,श्रीमति हंसा व्यास, सागर शिवहरे, अभय वर्मा, श्रीमति नीतू यादव,श्रीमति अर्चना पुरोहित,गजेंद्र चौहान, राहुल सिंह ठाकुर,श्रीमति नीरजा फौजदार,पार्षद गण श्रीमति पूजा मालवीय,श्रीमति कंचन चौकसे,श्रीमति दीपिका राठौर, श्रीमति नैना सोनी,श्रीमति बिंदिया मांझी,श्रीमति वंदना शर्मा, सुश्री जय बाला निगम,संतोष मीणा,रामगोपाल चौबे, आर एस चौहान,अशोक श्रीवास्तव, संजय तिवारी, मनोज जैन,मनोज गुप्ता,जान आजाद,रानी अरोरा,आशा वाजपई,अनामिका वर्मा,आशा खंडेलवाल,रीना जैन,सरोज गुप्ता, जयंती जैन,सुषमा गुप्ता सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply