Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नगरपालिका हमेशा कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखती है – नपाध्यक्ष नीतू यादव

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम्। नगरपालिका कार्यालय से आज तीन कर्मचारी एआरआई भूपेंद्र तोमर, सुरेश केवट और भोलाराम सेवानिवृत्ति हो गए। सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान कर्मचारियों को पुष्पमाला से स्वागत कर साथी कर्मचारियों ने दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में नपाध्यक्ष नीतू यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव द्वारा उनको उपहार दिए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करते हुए नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि नगरपालिका हमेशा से ही कर्मचारियों के हितों की रक्षा करती आ रही है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समय समय पर उन पर ध्यान दिया जाता है। आप सभी आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं आगे का जीवन अपने परिवार के साथ सुखदपूर्वक बिताएं।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने संबोधित करते हुए कहा कि आप नगरपालिका से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जब भी आपकी सेवाओं की जरूरत होगी तब नगरपालिका प्रशासन द्वारा आपकी सेवाएं ली जाएंगी। नगरपालिका प्रशासन उज्जवल भविष्य की कामना करता है। आप अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करें।
विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने कहा कि जब से नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने पदभार ग्रहण किया है तब से कर्मचारी हितैषी कार्य किए जा रहे हैं। उनके पदभार ग्रहण करते ही जो भी कर्मचारियों को समस्या थी उनका निराकरण प्राथमिकता से किया गया है। कर्मचारियों को हरसंभव मदद करने हेतु तैयार रहते हैं। नगरपालिका के सभी कर्मचारियों को मैं व्यक्तिगत रूप से पहले से जानता हूं। सेवानिवृत्त के बाद आप सुखमय जीवन व्यतीत करें यही कामना है। कार्यक्रम का संचालन एआरआई सुनील अवस्थी ने किया एवं कार्यक्रम का आभार कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने माना। इस अवसर पर नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply