Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने सीवरेज परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने नर्मदापुरम शहर में प्रगतिरत सीवरेज परियोजना की अद्यतन जानकारी प्राप्त की और परियोजना के शेष निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की नर्मदापुरम इकाई के परियोजना प्रबंधक श्री राजेन्द्र खाडे एवं उप परियोजना प्रबंधक श्री चंद्रशेखर कावलकर ने डॉ. शर्मा को परियोजना की वर्तमान स्थिति, अब तक पूर्ण हुए कार्यों और आगामी कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया। नर्मदापुरम जनपद अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौकसे भी समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम शहर में यह सीवरेज परियोजना नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा जर्मन  बैंक केएफडब्‍लयू  के सहयोग से संचालित की जा रही है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग ₹159 करोड़ है और इसका उद्देश्य शहर के जल-मल प्रबंधन ढांचे को सुदृढ़ करना है।

विधायक डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण हो तथा गुणवत्ता के मानकों का पूरा पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को शीघ्र ही इसका लाभ मिल सके।

 

About The Author

Leave a Reply