Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नर्मदापुरम में मां-बेटी की नृशंस हत्या से सनसनी,

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम । शहर के पंडित भवानी प्रसाद मिश्र चौक के पास स्थित निजी हॉस्पिटल के पीछे रविवार शाम को दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पूजा मौर्य और उनकी बेटी पल्लवी मौर्य के रूप में हुई है।
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने भी घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नर्मदापुरम में अवैध शराब और जुए का धंधा तेजी से फैल रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं । यह घटना पुलिस और प्रशासन के लिए चेतावनी है कि यदि समय रहते कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply