Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नर्मदा घाटों की साफ सफाई का काम कायस्थ समाज कर रहा है यह अद्वितीय और अविस्मरणीय है- सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र रावत

1 min read

oplus_2

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। नर्मदा के घाटों पर सभी को साफ सफाई करने में हिस्सेदारी करना चाहिए। समाज यह काम कर रहा है यह अद्वितीय है अविश्वणीय है । घाटों पर सफाई करने का सौभाग्य मुझे मिला है । यहां बाहर के लोग  अमावस्या, पूर्णिमा और तीज त्योहार पर स्नान करने आते हैं यह पवित्र स्थान है और मैं सौभाग्यशाली हूं जो आज इस कार्य में शामिल हुआ है। यह बात अखिल भारतीय कायस्थ समाज द्वारा हर रविवार साफ-सफाई अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र रावत ने चित्रगुप्त घाट पर कहीं। श्री रावत ने कहा कि मैं बड़ा सौभाग्यशाली हूं कि आज मुझे मां नर्मदा के घाटों की साफ सफाई करने का मौका मिला है।  अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने चित्रगुप्त घाट पर साफ सफाई कर कचरा डस्टबिन में डाला। अखिल भारतीय कायस्थ समाज द्वारा यह कार्य किया जा रहा है इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं शुभकामना देता हूं। मैं मां नर्मदा के तट पर कार्य कर रहा हूं मैं सौभाग्यशाली मानता हूं । घाट सहित शहर  को साफ रखना है । इस मौके पर अशोक वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष‌‌‌ अभय वर्मा,सी बी खरे,केशव देव वर्मा, अश्वनी वर्मा, आदित्य,लालता प्रसाद, श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, श्रीमती प्रीति खरे, श्रीमती ज्योति वर्मा, श्रीमती शीतल श्रीवास्तव, श्रीमती सारिका सक्सेना, श्रीमती ऊषा वर्मा, श्रीमती रश्मि वर्मा, श्रीमती सुमन वर्मा आशी श्रीवास्तव, विधी श्रीवास्तव, आर्या श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

About The Author

Leave a Reply