Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नेशनल हेराल्ड महाघोटाला: भाजयुमो ने विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला भाजयुमो ने कांग्रेस नेता सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर फूंका पुतला

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। भारतीय जनता युवा मोर्चा नर्मदापुरम द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर स्थानीय इंद्रा चौक पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा ने बताया नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत  पर घूम रहे कांग्रेस पार्टी के नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल करने पर कांग्रेस पार्टी सत्ता पक्ष पर विपक्ष को फंसाने का आरोप लगा रही है। इनकी हकीकत लोगों के सामने लाने सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल ने बताया कांग्रेस सरकार द्वारा अपने शासनकाल में किये गये नेशनल हेराल्ड घोटाले मामले मे कांग्रेस के द्वारा लगातार देश की जनता को गुमराह करने व भ्रान्तियाँ फैलाये जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन कर व पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज किया नेशनल हेराल्ड का मामला 2012 में संदर्भ में आया उस समय कांग्रेस की सरकार थी ऐसे में उनके द्वारा भाजपा सरकार पर लगाए जानेवाले आरोप बेबुनियाद है ।इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री प्रांशु राणे, भाजपा जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, भाजयुमो जिला प्रभारी लोकेश तिवारी,मुकेश मैना,सुनील राठौर, विवेक गौर,मनोहर बड़ानी,प्रशांत दीक्षित, गोकुल पटेल, मनीष परदेशी,गौरव नायक,प्रशांत तिवारी, स्वदेश सैनी,दीपू हेमनानी,महेश सेन,सुमित गौर, अर्पित रावत,मोनू ठाकुर,दुर्गेश मिश्रा, जसवीर सिंह, ऋषभ शुक्ला,प्रवेश सोनी, सुमित मीना, अमन चुटिले,सुरेन्द्र चौहान, केतन बरगले, हर्ष सराठे,यश तिवारी, युवराज जाट,यश वर्मा,मुकेश चौरे,संजू सिंह, जसमीत सिंह,चंदन यादव, हरि सेवरिया, सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply