Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

उप संचालक स्वास्थ्य द्वारा जिला एवं इटारसी अस्पताल का निरीक्षण किया गया

1 min read

नर्मदापुरम । गुरुवार को उप संचालक स्वास्थ्य मप्र भोपाल डॉ हेमेंद्र सिंह कदम द्वारा जिला अस्पताल नर्मदापुरम एवं सिविल अस्पताल इटारसी का निरीक्षण किया गया। डॉ कदम द्वारा जिले में चल रहे एनसीडी निरोगी काया अभियान की प्रगति को देखा गया।  जिला अस्पताल की ओपीडी कक्षलेबर रूममेटरनिटी वार्डओटी कक्षएनआरसीचाइल्ड वार्डट्रामा सेंटर सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण कर विभाग द्वारा मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी मरीजों से चर्चा कर प्राप्त की। जिला अस्पताल के निरीक्षण उपरांत सिविल अस्पताल इटारसी का भ्रमण कर मरीजों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएंराष्ट्रीय कार्यक्रमों योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान डीएचओ डॉ आर के वर्मासिविल सर्जन डॉ सुनीता कामलेडॉ संजय पुरोहितअलका इंदौरकर प्रबंधकडॉ आर के चौधरी अधीक्षक इटारसी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave a Reply