Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

1 min read

नर्मदापुरम्। वार्ड क्रमांक 17 प्रोफेसर कालोनी में चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा किया गया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि उक्त नाली का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा सीमा पूरा करें। निरीक्षण के दौरान वार्ड की महिलाएं उपस्थित थीं। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव का वार्ड में सड़क और नाली निर्माण को लेकर आभार व्यक्त किया। ध्यान रहे कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में नगर में अनेक विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। प्रत्येक वार्ड में सीसी रोड, डामर रोड और नाली निर्माण किया जा रहा है।
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि हमारी परिषद द्वारा नगर विकास के कार्य तेजगति से किए जा रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास यही हमारा मंत्र है। इसके आधार नगर के सभी 33 वार्डों में नाली निर्माण, सड़क निर्माण और पेवर ब्लाक लगाए जा रहे हैं।

 

About The Author

Leave a Reply