NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

एक साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में

नर्मदापुरम। एक साल पहले आवेदक प्रवेश कुमार पिता सतनामचंद उम्र 33 साल निवासी पनिहारी तहसील व जिला सिरसा(हरियाणा) हाल डेरा सच्चा सौदा हाल बुधनी जिला सीहोर द्वारा प्रतिरूपित व्यक्ति द्वारा डेरा सच्चा सौदा की खोजनपुर स्थित 8.40 एकड़ भूमि का नकली भूमिस्वामी बनकर जमीन बेचने एवं आरोपियों द्वारा भूमि खरीदने की शिकायत की थी। शिकायत की जाँच पर थाना कोतवाली पर दिनांक 14/05/2022 को प्रतिरूपित व्यक्ति विक्रेता एवं भूमि के क्रेताओं के विरुद्ध अपराध क्र. 320/2022 धारा 423, 465, 467, 471, 120 बी, 34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया है। उक्त अपराध में आरोपीगण संतोष कुमार जैन पिता मुन्ना लाल जैन, शरद सिसोदिया पिता श्री पूरन सिंह सिसोदिया, कृष्ण कुमार पटेल पिता शिव दयाल पटेल जमानत पर हैं। आरोपी रितेश गौर पिता अशोक कुमार गौर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण की विवेचना में आरोपी दिव्यांश पिता सुशील गोयल उम्र 30 साल नि. प्रताप नगर रसूलिया नर्मदापुरम अपराध में शामिल किया गया था जो विगत एक साल से फरार था जिसे थाना कोतवाली पुलिस ने 17.07.2026 को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतवाली जितेन्द्र पाठक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला को पूर्व से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने में  महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला, उपनिरीक्षक विशाल नागवे, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, आरक्षक मनीष यादव, रामभरोस पटेल, रोहन पवार, अनुज पटेल, दीप्ती यादव, रामकुमार वर्मा, भिक्कू यादव एवं वैभव श्रीवास्तव की रही ।

About The Author