NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की।

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने श्री नबीन का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान श्रीमती नारोलिया ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि श्री नितिन नबीन की वैचारिक दृढ़ता, संगठन के प्रति समर्पण और ऊर्जावान नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई दिशा और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

श्रीमती नारोलिया ने श्री नबीन को उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

About The Author

Leave a Reply