Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय, अब तक 251 नागरिक लौटे सुरक्षित

1 min read

नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए बनाए गए विशेष कंट्रोल रूम में शुक्रवार को भी सहायता के लिए संपर्क करने वालों का सिलसिला जारी रहा। अब तक कुल 409 लोगों ने मदद की गुहार लगाई है, जिनमें से 251 नागरिक सकुशल भारत वापस आ चुके हैं। शेष लोगों की सहायता के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। विशेष कंट्रोल रूम में अब तक करीब 30 कॉल आ चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाने वालों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके। डीजीपी राजीव कृष्ण गृह मंत्रालय और आईबी के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार समन्वय कर रहे हैं ताकि फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित रूप से घर लौटाया जा सके

About The Author

Leave a Reply